सिर्फ 30 मिनट की वॉक से दिल और दिमाग होंगे ज्यादा हेल्दी, जानें सही तरीका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 28 फरवरी 2026। आजकल डेस्क जॉब, सुस्त जीवनशैली और ऑनलाइन डिलीवरी जैसी सुविधाओं के कारण लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। दिल से जुड़ी बीमारियां, मोटापा, तनाव और नींद की समस्या आज आम होती जा रही हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं से बचने के लिए आपको जिम या भारी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। सिर्फ 30 मिनट की सही वॉकिंग भी आपके दिल और दिमाग को ज्यादा हेल्दी बना सकती है।

चलना क्यों है सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज?

वॉकिंग ऐसी एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है। यह न सिर्फ दिल और दिमाग, बल्कि फेफड़ों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होती है। रोजाना 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग शरीर के बेसिक हेल्थ सिस्टम को मजबूत बनाती है और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है।

क्या रोज 30 मिनट चलना काफी है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिन में कम से कम 30 मिनट चलना जरूरी है। अगर आप एक साथ 30 मिनट नहीं चल पा रहे हैं, तो आप इसे दिन में तीन बार 10-10 मिनट में भी पूरा कर सकते हैं। हफ्ते में जितने ज्यादा दिन आप चलेंगे, उतना ही बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

वॉकिंग का सही तरीका क्या है?

सिर्फ टहलना ही काफी नहीं, बल्कि सही तरीके से चलना जरूरी है। इसके लिए ब्रिस्क वॉकिंग सबसे बेहतर मानी जाती है।
आपकी चाल सामान्य से थोड़ी तेज हो
चलते समय आप आराम से बात कर सकें
लेकिन गाना गाने पर हल्की सांस फूलने लगे
यही संकेत है कि आपकी वॉकिंग की स्पीड सही है।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर दो कारों में आगजनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में सियासी हलचल के बीच आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई से जुड़े नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने देर रात आग के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज