अनंतनाग में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: छह आरोपी गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज, चरस और ब्राउन शुगर बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 20 अप्रैल 2026। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते अनंतनाग पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.7 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ और 10,450 रुपये जब्त किए गए। अधिकारियों के अनुसार डांटर में नाका चेकिंग के दौरान अनंतनाग शहर की ओर आ रहे चार लोगों की तलाशी में 3.178 किलो गांजा और 10,450 रुपये बरामद हुए। आरोपियों शब्बीर कयूम निवासी चीनी चौक अनंतनाग, जाहिद मंजूर निवासी हसनपोरा बाग और फैजान लोन निवासी मीर-डांटर अनंतनाग को काबू कर लिया गया। एक अन्य आरोपी गौहर रेशी निवासी डांटर भाग निकला। प्राथमिकी दर्ज की गई है। मरहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पीपी संगम की टीम ने कार को रोका।

गाड़ी की तलाशी में 3.29 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.88 ग्राम चरस बरामद हुई। इसमें सवार मो. तुफैल हाजम और मुश्ताक अहमद खांडे दोनों निवासी बडीपोरा चदूरा को गिरफ्तार कर लिया गया। दूधनाद वाघामा में नाका चेकिंग के दौरान जावेद अहमद मंटू निवासी वाघामा बिजबिहाड़ा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 468 ग्राम चरस बरामद की गई। अधिकारियों ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

त्राल में एक आरोपी गिरफ्तार
त्राल पुलिस ने आरोपी आशिक हुसैन भट निवासी रत्सूना, से 50 ग्राम चरस और 125 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर त्राल थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुपवाड़ा में केमिस्ट दुकानों पर चलाया जांच अभियान: पुलिस ने रविवार को केमिस्ट दुकानों पर जांच की। स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, ड्रग लाइसेंस व दवा भंडारण की स्थिति को जांचा गया। बिना वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री पर नजर रखी गई। एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाओं की भी जांच की गई। 

Leave a Reply

Next Post

छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए थे पांच लोग, गहरे पानी में समा गए दो युवक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 20 अप्रैल 2026। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना छातागढ़ के पास की बताई जा रही है। घटना की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान