मध्यप्रदेश में कथावाचक ने कहा- सब हिन्दू अपने हाथों में हथियार उठा लो, जो पत्थर फेंके उसके घर JCB चलाओ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छतरपुर 18 अप्रैल 2022। छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथावाचक भक्तों को पत्थर फेंकने वालों के घर बुलडोजर चलाने के लिए उकसा रहे हैं। वायरल वीडियो कब का है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

वीडियो में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्यास पीठ पर कथावाचन के दौरान कथा सुनने आए भक्तों को बुलडोजर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि जो लोग हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के कार्यक्रमों में पत्थर फेंक रहे हैं उनके घरों पर बुलडोजर चला देना चाहिए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में भक्तों से कहते हैं अगर तुम अभी नहीं जागे तो ये सब तुम्हें अपने घर में भी भोगना पड़ेगा। सब हिन्दू एक हो जाओ और पत्थर मारने वालों के घर बुलडोजर चलाओ। कथावाचक कहते हैं कि कुछ दिन बाद मैं भी बुलडोजर खरीदने वाला हूं अभी पैसा नहीं है इतना वरना हम भी बुलडोजर खरीदेंगे और जो राम के काम पर और भारतीय सनातनीय संतों पर हिन्दुओं पर पत्थर चलाएगा, उसके घर पर बुलडोजर चलाएंगे। हमारी प्रार्थना है हिन्दुओं जागो…जो पत्थर तुम्हारे घर पर फेंके उसके घर जेसीबी लेकर चलो, क्योंकि ये भारत सनातनियों का है और सनातनियों के देश में यदि राम की यात्रा पर रामनवमी पर कोई पत्थर मार दे बुजदिलों, कायरों जग जाओ,सब हिंदु अपने हाथ में हथियार उठा लो। कह दो हम सब हिन्दू एक हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आखिर कब तक गिराएगी बुलडोजर से हिन्दुओं को गिराना पड़ेगा। जब हर हिन्दू गिराने की क्षमता रखेगा तो पत्थर मारने वाले अपने सिर में पत्थर मारकर जय-जय हो जाएंगे।

बता दें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पुजारी और कथावाचक हैं। उनको मानने वालों की संख्या करोड़ो में हैं। कम समय में ही वे बहुत प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वे बिना किसी व्यक्ति से बात किए उस व्यक्ति की समस्या बता देते हैं। हर मंगलवार को छतरपुर जिले के गड़ा गांव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगाता है। जहां देश के विभिन्न राज्यों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम फिर से क्वारंटाइन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी