“भाजपा को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटका देंगे”: बंगाल में बोले अमित शाह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 अप्रैल 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी में नागरिकता संशोधन अधिनियम को छूने की हिम्मत नहीं है, उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी हिंदू शरणार्थियों को नए कानून के तहत नागरिकता मिलेगी. अमित शाह ने करनदिघी में चुनावी रैली के दौरान कहा तृणमूल के शासन में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है. उन्होंने कहा बंगाल की मुख्यमंत्री सीमावर्ती राज्य में घुसपैठ नहीं रोक सकतीं. “क्या ममता बनर्जी घुसपैठ रोक सकती हैं? वह नहीं रोक सकतीं. केवल (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी ही घुसपैठ रोक सकते हैं। शाह ने रायगंज से भाजपा उम्मीदवार कार्तिक पॉल के समर्थन में रैली करते हुए कहा पिछली बार आपने हमें 18 सीटें दी थीं. मोदी ने राम मंदिर दिया. इस बार हमें 35 सीटें दीजिए, हम घुसपैठ रोक देंगे.” गृह मंत्री ने संदेशखाली विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि “संदेशखाली में, ममता बनर्जी ने महिलाओं पर अत्याचार होने दिया ताकि उनका वोट बैंक प्रभावित न हो. उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया और आज आरोपी जेल में हैं।

शाह ने कथित अनियमितताओं के कारण सरकारी स्कूल कर्मचारियों की लगभग 25,000 नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश का भी जिक्र किया. साथ ही कहा ममता बनर्जी “मां, माटी और मानुष” के नारे पर सत्ता में आई थीं. संदेशखाली में मां पर अत्याचार किया गया, माटी को बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दिया गया और मानुष को भ्रष्टाचार की मार झेलनी पड़ रही है.” उन्होंने कहा, ”भाजपा को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटकाया जाएगा और सीधा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता में लौटती है तो केंद्र उत्तर बंगाल में एक एम्स बनाएंगे. “हमने रायगंज में एक एम्स की योजना बनाई थी. ममता दीदी ने इसे रोक दिया. यह मोदी जी की गारंटी है. हमें 30 सीटें दें, हम उत्तर बंगाल के पहले एम्स पर काम शुरू करेंगे। बता दें रायगंज सीट 2019 में भाजपा ने जीती थी. तृणमूल ने उत्तर बंगाल सीट से विधायक कृष्णा कल्याणी को मैदान में उतारा है. रायगंज में दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा.

Leave a Reply

Next Post

पीएम बोले- कांग्रेस वाले जपते हैं मेरे मरने की माला, कहते हैं फोड़ देंगे सिर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सक्ती/जांजगीर-चांपा 23 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण