झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 25 मई 2023। संभागीय कमिश्नर कार्यालय एवं जिला कार्यालय में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झीरम घाटी के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बस्तर के झीरम घाटी में आज से एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे।

कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त अखिलेश साहू एवं जिला कार्यालय में एडीएम आर ए कुरूवंशी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास, सुरक्षा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए हमेशा काम करते रहने की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले की सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Next Post

साल वनों के द्वीप को नक्सलवाद से मुक्त कर फिर बनाएंगे शांति का टापू: मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहादत दिवस पर झीरम मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपूर 25 मई 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर जगदलपुर के लालबाग स्थित झीरम मेमोरियल में झीरम घाटी के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव