बिलासपुर में एक्सपोर्ट हब बनने की है पर्याप्त संभावना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 दिसम्बर 2023। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) नागपुर द्वारा बिलासपुर जिले में निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीईओ जिला पंचायत अजय अग्रवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक एम एल कुसरे, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पदाधिकारी, इंडिया पोस्ट के अधिकारी, डीजीएफटी नागपुर के अधिकारी उपस्थित थे।
         एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न व्यापारी, उद्योग स्वामी तथा स्वयं सहायता समुह के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा निर्यात संबंधी अपने अनुभव साझा किया। डीजीएफटी के टीम द्वारा निर्यात कैसे करे, फायनेंस का भाग, आईईसी का पंजीकरण तथा डीजीएफटी के स्कीम का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं जानकारी प्रदान की गई। डीजीएफटी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक एम एल कुसरे ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला से जिले में एक्सपोर्ट इकोसिस्टम डेवलप करने में सहयोग मिलेगा। बिलासपुर में वर्तमान में ब्लैक डायमंड मोटर्स का उत्पाद ट्रेलर बॉडी और कृष्णा स्पेशलिटी कैमिकल का कैमिकल प्रत्यक्ष रूप से निर्यात में सम्मिलत है। जिले में ऐसे अन्य और भी उद्योग है जिनमें निर्यात की क्षमता है लेकिन जानकारी के अभाव में वे निर्यात की प्रक्रिया से दूर है। उन्होंने कहा कि जिले को निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए हमें अन्य उद्योगांे और उत्पादों को चयनित कर निर्यातक बनाना होगा, जिससे हम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिलासपुर की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने सौर मिशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट, छह जनवरी को इस समय एल1 बिंदु पर पहुंचेगा आदित्य यान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 दिसंबर 2023। भारत का सौर मिशन अपने सबसे अहम पड़ाव के करीब पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को आदित्य एल1 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि आदित्य एल1 छह जनवरी को शाम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप