खुशी मनाते हुए किसानों की घर वापसी शुरू, जीटी रोड पर लगा जाम, टिकैत ने कही ये बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। किसान आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद किसान आज(शनिवार) खुशी मनाते हुए घर वापसी कर रहे हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां होने की वजह से जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। हालांकि जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया था। सिंघू बॉर्डर, कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी सीमा) से भी किसान अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

अपने साथियों से मिलूंगा, 15 तारीख को घर जाऊंगा- टिकैत

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है, इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं अपने घर की ओर 15 दिसंबर को निकलूंगा। वहीं, जश्न में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ किसान कुंडली पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी थी और शनिवार से वापसी का एलान किया था। इस बीच किसानों ने गुरुवार से ही वापसी शुरू कर दी थी जो शुक्रवार को भी जारी रही। 

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

किसानों की वापसी के साथ ही कुंडली बॉर्डर पर करीब आठ किलोमीटर तक का मार्ग खाली हो जाएगा। 50 फीसदी से अधिक किसान पहले ही लौट चुके हैं। माना जा रहा है कि तीन दिन तक मामूली मरम्मत होने के बाद जीटी रोड के दोनों तरफ की सर्विस लेन को चालू किया जा सकेगा। इससे वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

डीआरडीओ: पहले से ज्यादा घातक है 'पिनाका' का नया अवतार, एलएसी पर तैनात होगा शिव के धनुष सा गरजने वाला मिसाइल सिस्टम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से निर्मित पिनाका गाइडेड रॉकेट लॉन्चर सिस्टम अब अपने नए अवतार के साथ दुश्मन के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए तैयार है। चीन और पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच डीआरडीओ ने शनिवार को […]

You May Like

ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर