जी म्युज़िक पर 25 को रिलीज़ होगा म्युज़िक वीडियो “तुम याद न आया करो”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जनवरी 2023। आजकल म्युज़िक वीडियो का ट्रेंड चल रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए जी म्युज़िक कंपनी से 25 जनवरी 2023 को एक नया सॉन्ग “तुम याद न आया करो” रिलीज होने जा रहा है। मुम्बई में एक भव्य कार्यक्रम में इस सॉन्ग को लॉन्च किया गया। अष्टविनायक पिक्चर्स के प्रोडक्शन में निर्मित यह म्युज़िक वीडियो काफी खूबसूरत है। इस गीत का संगीत राजा अली ने कम्पोज़ किया है जिन्होंने इसके शब्द भी लिखे हैं। वीडियो में राखी शर्मा और नितिन तेजवानी की जोड़ी दिखाई दे रही है। याहा मुख्य अतिथि में सलीम ज़ाफर जी को बुलाया गया । इस गाने के निर्माता अष्टविनायक पिक्चर्स, मनीष शाह, अरुण वासवड और अरमान भट्टी हैं। वीडियो डायरेक्टर कुणाल जयसवाल, डीओपी नितेश श्रीवास्तव हैं जबकि गाने को आमिर अली ने अपनी आवाज़ दी है।तुम याद न आया करो के कार्यकारी निर्माता अरुण वासवड और प्रोडक्शन मैनेजर आशुतोष यादव हैं। संगीतकार और गीतकार राजा अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तुम याद न आया करो दिल को छू लेने वाला गीत है। यह ज़ी म्युज़िक पर 25 जनवरी को रिलीज हो रहा है। हम सब बेहद उत्साहित हैं। इसे आमिर अली ने बड़ी शिद्दत से गाया है जो दर्शकों को पसन्द आएगा निर्माता मनीष शाह का कहना है कि इस गाने में राखी शर्मा और नितिन तेजवानी की केमिस्ट्री कमाल की है। स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी खूबसूरत लग रही है। गाने में एक कॉन्सेप्ट है, एक स्टोरी है जो ऑडिएंस को अवश्य पसन्द आएगा।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणवी गीत से अभिनेत्री रुचि गुर्जर की धमाकेदार शुरुआत

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 जनवरी 2023। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रुचि गुर्जर ने अपने नए साल की धमाकेदार शुरुआत की है, क्योंकि अभिनेत्री का नया हरियाणवी गाना हेली में चोर धाकड़ म्यूजिक फैक्ट्री यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल