CSK vs MI: रोहित शर्मा को आउट करने के लिए धोनी रच सकते हैं ‘चक्रव्यूह’, हिटमैन की इस कमजोरी पर करना चाहेंगे वार!

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 मई 2022। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 59वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल के ‘एल क्लैसिको’ (CSK vs MI) नाम से मशहूर इस मैच में फैंस को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सीजन-15 में सीएसके दूसरी बार एमआई से भिड़ेगी, जब पिछली बार इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तो चेन्नई ने धोनी के दम पर आखिरी ओवर में मुंबई के मुंह से जीत छीनी थी। चेन्नई ने उस दौरान मुंबई को 3 विकेट से धूल चटाई थी।

रोहित शर्मा को आउट करने के लिए धोनी रचेंगे ‘चक्रव्यूह’

मुंबई इंडियंस जब इस सीजन पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ी थी तो रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस बार भी धोनी रोहित के सामने बाएं हाथ के इस गेंदबाज को लाएंगे साथ ही वह दूसरे छोर से हिटमैन पर लगाम कसने के लिए महेश थीक्षाना गेंद थमा सकते हैं।

रोहित शर्मा इस सीजन फॉर्म से जूझते नजर आ रहे हैं, वहीं स्पिन गेंदबाजों के सामने उनका बल्ला एकदम खामोश है। आईपीएल 2022 में रोहित ने स्पिनरों का सामना करते हुए 32 गेंदें खेली है जिसमें 4 बार आउट होकर उन्होंने 33 ही रन बनाए हैं। ऐसे में धोनी रोहित की इस कमजोरी पर वार कर सकते हैं। धोनी जानते हैं कि अगर शुरुआत में रोहित को आउट ना कर सकें तो वह सीएसके के लिए खतरा बन सकते हैं।

सीएसके के खिलाफ खूब चलता है रोहित का बल्ला

रोहित इस सीजन भले ही रन नहीं बना पा रहे हैं मगर धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला आग उगलता है। रोहित शर्मा ने सीएसके के खिलाफ खेले 30 मैचों में 752 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।

Leave a Reply

Next Post

दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, धारा 144 लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नीमच 17 मई 2022। खरगोन और सेंधवा के बाद अन्य शहरों से भी सांप्रदायिक झड़पों की घटनाएं सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश के नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला जिले के पुरानी […]

You May Like

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा