बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 09 मई 2024। कोरबा के उरगा थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली के भाटापारा में पति-पत्नी और उनके बच्चे की लाश घर के कमरे में मिली है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव में जयराम धोबी अपनी पत्नी सुजाता 25 वर्ष व दो वर्षीय बेटी जैसिका के साथ रहता था। जयराम ठेकेदारी का काम करता था। वह बुधवार की सुबह पत्नी और बेटी को लेकर पूजा करने मड़वारानी गया था, जहां से दोपहर लगभग एक बजे घर लौटा। उसके बाद तीनों अपने घर में ही थे। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। गुरुवार सुबह छह बजे जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई श्रीराम रजक ने जब उन्हें आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर श्रीराम को कुछ अनहोनी का संदेह हुआ। उसने दरवाजा तोड़ दिया।

दरवाजा तोड़ने के बाद जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो सभी के होश उड़ गए। जयराम, सुजाता और उनकी बेटी जैसिका का शव फंदे पर लटके हुए थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कमौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 मई 2024। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSC ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज