सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, अप्रैल से मिलेगा लाभ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2025। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है, अप्रैल से लाभ मिलेगा। बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा की है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना का सरलीकरण किया गया है। अब दोपहिया वाहन, ढाई एकड़ सिंचित जमीन, 5 एकड़ असिचिंत जमीन के साथ-साथ 15000 रुपए प्रतिमाह आय वाले हितग्राही भी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि, मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम होगा। न्यायालय में कंप्यूटरीकरण होगा। आबकारी विभाग में सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर होगा। वहीं, अब जिलों के जीडीपी की गणना होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीसरा इंजन भी मिल गया है। प्रदेश की जीडीपी 21 हजार करोड़ से 5 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ का प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से डेढ़ लाख हो गया है।

हम हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। आज हमारे राज्य के औसत लोगों की आयु 24 वर्ष ही है, जो देश के औसत आयु 28 वर्ष से कम है। इन 25 सालों में 15 साल अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि, रायपुर एयरपोर्ट में प्रतिदिन 6 फ्लाइट से बढ़कर 76 फ्लाइट हो गई है। रायपुर इकलौता शहर है, जहां सभी केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान है। छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज की संख्या 14 हो गई है। डिजिटल नवाचर को बढ़ावा देने सीएम सुशासन फेलोशिप आरंभ किया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।

Leave a Reply

Next Post

इरफान खान सबसे अविश्वसनीय इंसान थे- रोजलिन ख़ान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 मार्च 2025। स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर अभिनेत्री रोजलिन खान को ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी उनके अच्छे और मानवतावादी काम के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री को शिल्प के बारे में जानने के लिए अतीत में कुछ बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करने और […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प