छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली मिलेगी: केजरीवाल ने दी नौ गारंटी, भगवंत मान बोले- राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 अगस्त 2023। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर पहुंचे हैं। यहां पंजाब सीएम भगवंत मान ने आप के गारंटी कार्ड का बखान किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में विधायकों की पेंशन कम कर दी। इस वजह से करोड़ों रुपए बच रहे  हैं। हमने वहां शिक्षा की गारंटी दी। पंजाब सीएम ने आगे कहा कि हमारे प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया। हमारी सरकार ने पंजाब में 660 मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं। वहां पर 40 किस्म की दवाई फ्री में मिल रही हैं। हमने तीर्थ यात्रा की गारंटी दी। बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। हमने पंजाब में घूसखोरी बंद कर दी है। हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी देते हैं। 

भगवंत मान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए 10 गारंटी दी। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। 

केजरीवाल की नौ गारंटी-
1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया हैं सब माफ होगा।
2.शिक्षा की गारंटी। सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सभी टीचर को नियमित करेंगे।
3. हेल्थ की गारंटी। सभी टेस्ट फ्री में होंगे। मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे। सबका इलाज फ्री में होगा।
4. रोजगार की गारंटी। रोजगार नहीं मिलने तक तीन हजार मिलेंगे। सरकारी नोकरी में नहीं लगानी पड़ेगी सिफारिश।
5. महिला सशक्तिकरण की गारंटी
6. तीर्थ योजना की गारंटी
7. भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ। भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। बिना पैसे दिए काम होंगे। घर पहुंच सेवा मिलेगी। 
8. शहीद की गारंटी
9. हड़ताल करने वालो को नियमित करने की गारंटी।

Leave a Reply

Next Post

जिसकी खुद की गारंटी नही वो गारंटी दे रहे

शेयर करेकेजरीवाल पहले पंजाब, दिल्ली की जनता से किये वादा तो पूरा कर ले छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है वो प्रदेश की जनता को गारण्टी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान