राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों ने दी विदाई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 21 फरवरी 2023। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज यहां माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुश्री उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी  सुश्री उइके को विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि सुश्री उइके  को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है । वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल सवेरे 10:00 बजे माना विमान तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी , सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित  थे।

Leave a Reply

Next Post

वैज्ञानिक का दावा-'हिमालय क्षेत्र में कभी भी आ सकता है बड़ा भूकंप', होगी भारी तबाही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 22 फरवरी 2023। नेशनल जियो फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बड़ा भूकंप आ सकता है। उन्होंने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी हो सकती है जो क्षेत्र में भारी तबाही ला सकता है। हालांकि उन्होंने […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन