एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट को छोड़ा पीछे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 28 फरवरी 2023। अरबपति एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पिछले साल ही अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने वाले फ्रेंच लग्जरी ब्रांड लुइस वित्तों के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर दिया है। 

कितनी हुई एलन मस्क की संपत्ति?
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर आंकी गई है। 

कैसे फिर नंबर-1 पर पहुंचे मस्क?
पिछले साल अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले एलन मस्क की संपत्ति में 2023 में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह रही है उनकी ऑटो कंपनी टेस्ला के शेयरों में इजाफा। इस साल टेस्ला के स्टॉक्स में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते एलन मस्क ने 2023 में ही अपनी संपत्ति में 36 फीसदी यानी 50 अरब डॉलर जोड़े। गौरतलब है कि दिसंबर के अंत तक मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक आ गई थी। इस दौरान वे अपनी संपत्ति में 200 अरब डॉलर गंवाने वाले पहले शख्स बन गए थे। 

ट्विटर खरीद के बाद नेटवर्थ में आई थी गिरावट
अक्तूबर में 44 अरब डॉलर से ट्विटर के अधिग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की। इतना ही नहीं कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की थी। 

Leave a Reply

Next Post

चार्जिंग में लगे मोबाइल में हुआ धमाका, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   उज्जैन 28 फरवरी 2023। उज्जैन के बड़नगर तहसील के बदनावर रोड के पास रुनिजा रोड पर एक खेत में बने कमरे में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से एक 60 साल के शख्स की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि बुजुर्ग के शरीर के […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब