न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत, अहमदाबाद में होगी भिड़ंत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2024। भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। हरमनप्रीत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी 20 विश्व कप में उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई थी। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण से बाहर हो गया था।

ऋचा घोष नहीं होंगी सीरीज का हिस्सा
भारतीय टीम जहां टी20 विश्व कप की निराशा को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी वहीं, न्यूजीलैंड की टीम उससे प्रेरित होकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी। कीवी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके खिताब जीता था। 35 वर्षीय हरमनप्रीत की कप्तानी की हाल में काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस पद पर बरकरार रखा गया। अब उनके सामने न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है जिसमें उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो 12वीं की परीक्षा देने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगी।

ये भारतीय खिलाड़ी भी नहीं होंगे मौजूद
अनुभवी ऑलराउंडर आशा शोभना भी चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी जबकि तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गई थी और इसलिए उन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। भारतीय टीम की सफलता काफी हद तक शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत : 
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), फ्रान जोनास, जेस केर, मेली केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

Leave a Reply

Next Post

मस्जिद को लेकर बवाल...धार्मिक संगठन ने निकाली रैली, हालात बेकाबू होता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उत्तरकाशी 24 अक्टूबर 2024। मस्जिद को लेकर बवाल…धार्मिक संगठन ने निकाली रैली, बाजार बंद, पुलिस के रोकने पर हुई तीखी झड़प उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण