बिहार में महागठबंधन की हार पर राहुल गांधी बोले- निष्पक्ष नहीं था चुनाव, इसलिए जीत नहीं मिली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 नवंबर 2025। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” उन्होंने लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। राहुल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।” बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 200 से अधिक सीट हासिल हुईं। 

Leave a Reply

Next Post

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बस का इंतजार कर रहे थे, तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा, एक की हुई मौत और दो घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 नवंबर 2025। पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फीट उछलकर सड़क […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प