हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हाथरस 23 जुलाई 2022। हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से  घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया। वहीं परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जाता है कि यह सभी गंगाजल लेकर  हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़  मौके पर आ गए। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में हुई क्रॉस वोटिंग, भाजपा का दावा तेजस्वी के खिलाफ राजद में असंतोष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 23 जुलाई 2022। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को राजग के तय वोटों से ज्यादा मत मिले हैं। इसके आधार पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जैसवाल ने दावा किया है कि राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के प्रति […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव