शिवराज ने राहुल गांधी की यात्रा पर साधा निशाना, बोले- एक और विफल यात्रा का समापन, पूछे चार सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 18 मार्च 2024। पूर्व सीएम शिवराज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया। राहुल ने दो यात्राएं की और वह दो यात्राएं भारत जोड़ो, कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई । पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी यात्रा जहां से गुजरी वहां से कांग्रेस ही गुजर गई।  न्याय यात्रा ने भी कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया। जहां से वो गुजरे वहां कांग्रेस या तो हारी या शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी। शिवराज ने कहा कि मैं राहुल जी और खड़गे जी से आज कुछ सवाल पूछ रहा हूं और उनके जवाब चाहता हूं। देश जानना चाहता है वो जवाब दें!

शिवराज ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा कि जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरोवार था। निमंत्रण उन्हें भी मिला था, कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया? निमंत्रण ठुकरा दिया। मैं यह मानता हूं, कांग्रेस की इस ऐतिहासिक भूल के लिए जवाब देना चाहिए। पश्चिम बंगाल का संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय, घिनौने कृत्य हुआ। बहनें सड़कों पर उतरी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया। क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है। 

पूर्व सीएम ने कहा कि एक बात मैं पूछना चाहता हूं देश भी जानना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं  सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दो का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है? वहीं,  सोनिया गांधी ने लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ा?, इसका जवाब भी जनता चाहती है। 

Leave a Reply

Next Post

महादेव ऐप को लेकर भूपेश बघेल पर एफआईआर, डिप्टी सीएम बोले- कानून की नजर में सब एक समान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईओडब्ल्यू के द्वारा की गई एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ के राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। वहीं भिलाई के सामाजिक कार्यक्रम […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय