जो कोहली और ऋषभ पंत नहीं कर पाए, वह जसप्रीत बुमराह ने कर दिखाया; पहले टी20 में बने ये रिकॉर्ड्स

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने डबलिन में शुक्रवार (18 अगस्त) को खेले गए बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में मेजबान टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के अलावा कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

बुमराह ने टी20 में पहली बार भारत की कप्तानी की। वह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। बुमराह ने टी20 में बतौर कप्तान पहले मैच को यादगार बनाया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने दो विकेट पहले ही ओवर में हासिल किए। बुमराह की पहली गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे लोर्कन टकर ने स्कूप लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच ले लिया। इस तरह बुमराह को एक ओवर में दो विकेट मिल गए।

बुमराह ने रचा इतिहास
बुमराह को कातिलाना गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टी20 में बतौर कप्तान पहले ही मैच में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं। अब तक महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी ऐसा नहीं कर पाए थे।

पहला मैच जीतने वाले नौवें कप्तान
बुमराह टी20 में भारत के नौवें कप्तान हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बुमराह से पहले भारत की कप्तानी अब तक वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने की है। इनमें से सिर्फ कोहली और पंत की किस्मत खराब रही। दोनों को बतौर कप्तान पहले मैच में जीत नहीं मिली। बाकी नौ खिलाड़ियों ने विजयी आगाज किया।

अश्विन के बराबर पहुंचे बुमराह
आयरलैंड के खिलाफ दो विकेट लेकर बुमराह ने भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए। वह अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बराबर पहुंच गए। अश्विन और बुमराह के अब 72-72 विकेट हैं। अश्विन भारत के लिए पिछला मैच 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। वह टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल था और टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी।अश्विन ने 72 विकेट के लिए 65 टी20 खेले। वहीं, बुमराह ने 61वें मैच में ही उनकी बराबरी कर ली।

बैरी मैकार्थी ने बनाया रिकॉर्ड
आयरलैंड के लिए मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बैरी मैकार्थी ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। वह भारत के खिलाफ टी20 में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के रिकॉर्ड को तोड़ा। महाराज ने 41 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में चुनी जाएगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम! चयन समिति की बैठक में भाग लेंगे रोहित शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष सीनियर चयन समिति की बैठक दिल्ली में सोमवार (21 अगस्त) को होगी। अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोट की चिंताओं के बीच भारत की टीम ने अभी तक एशिया कप […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप