रायपुर मेयर का खराब सड़क पर एक्शन: 25 लाख का जुर्माना ठोका, पीडब्लूडी सेक्रेटरी ने चेताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 अक्टूबर 2022। रायपुर के लगभग हर चौराहे पर गड्‌ढे हैं। कहीं वायरिंग कहीं पाइप तो कहीें दूसरे मेंटेनेंस के नाम पर सड़कों की खुदाई की गई है। कई जगहों पर सड़क पर छोटे पैच छूटे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मीडिया में लगातार ये खबरें आने के बाद अब रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी एक्शन में आए हैं। ढेबर ने मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- सड़कों पर बने गड्‌ढों की मरम्मत में लेटलतीफी हो रही है, ये नहीं चलेगा। महापौर ने दिल्ली की एजेंसी पर 25 लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश अफसरों को दे दिए। ये भी कहा कि अगर काम ठीक से न हो तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर देंगे।

महापौर ने अपनी बैठक में सबसे पहले सड़कों के पैचवर्क पर चर्चा की । दिल्ली रायपुर में रोड डॉक्टर मशीन से पैचवर्क कर रही है। बताया गया कि मशीन के जरिए हर दिन 80 वर्गफीट सड़क का पैचवर्क किया जा रहा है। दो दिन में एक और मशीन काम पर लग जाएगी। कंपनी के लोगों ने बैठक में कह दिया कि खराब मौसम की वजह से काम में देरी हो रही है। ये सुनते ही महापौर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल माह में तो मौसम बढ़िया था। तब भी काम की रफ्तार सुस्त थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

शहर भर में 1294 गड्ढे

बैठक में नगर निगम के अफसरों ने सभी दस जोनों में शहर भर में 1294 गड्ढे होने की बात बताई। महापौर ने कहा रोड डॉक्टर मशीन की संख्या नहीं बढ़ी तो गड्ढों के मरम्मत में बहुत समय लग जाएगा। बैठक डामर ठेकेदार को भी बुलाया गया था। महापौर ने मैनुअली भी गड्ढों को भरने को कहा साथ ही काम की क्वॉलिटी भी जांची जाएगी। क्वॉलिटी बढ़िया निकली तो सभी जोनों में मैनुअली भी काम होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं निर्देश

तीन दिन पहले रायपुर में न्यू सर्किट हाउस में हुई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सड़कों की समीक्षा के दौरान कहा- इस साल दिसंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लें। अब दौरे पर जाऊंगा तो खराब सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्हाेंने 6 हजार 181 किलोमीटर की सड़कों में तत्काल पैचवर्क कर उसे ठीक-ठाक करने को कहा। उन्होंने कहा, वादे के मुताबिक इस साल दिसंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। सड़क मरम्मत के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा, सड़क किसी भी विभाग की हो, मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, सड़क बनना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कलेक्टर खुद मॉनिटरिंग करें। सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि अब इस विषय में मैं फिर चर्चा नहीं करूंगा। मुझे सड़कों की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी मैदान में घायल खिलाड़ी की मौत

शेयर करेखराब सड़क के चलते अस्पताल पहुंचने में लगे साढ़े चार घंटे, रास्ते में ही मौत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायगढ़ 12 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान मंगलवार शाम खेल मैदान में घायल एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घायल खिलाड़ी को हादसे के बाद तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप