इंडियन चैम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स का ग्लोबल समिट: कृषि और वनों पर आधारित होगी छ्त्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति कृषि उद्यानिकी एवं वनों पर आधारित होगीा। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाई जाएगी। जिससे प्रदेश के किसानों को और आदिवासी अंचल में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिल सके। प्रदेश के कृषि उत्पादन का मूल्य संवर्धन में वृद्धि हो सके। ये बातें नई दिल्ली में आयोजित इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स के वार्षिक ग्लोबल समिट में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहीं।  उन्होंने कहा कि देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, तो निश्चित रूप से कृषि पर आधारित उद्योगों पर फोकस करना होगा। छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान प्रदेश है इसलिए इसे धान का कटोरा कहते हैं। छत्तीसगढ़ 44 फीसदी वनों से घिरा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए कृषि एवं वन की प्रमुखता से भागीदारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि आने वाला समय डेवलपमेंट का समय है और इसे ध्यान में रखकर नीति बनानी होगी। इंडियन चैंम्बर ऑफ बिजनेस एंड कॉमर्स की यह पहल निश्चित रूप से अहम रोल अदा करेगी।

कार्यक्रम में नारायण राणे मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भारत सरकार भी शामिल हुए। यह समिट ग्रामीण इकोनामिक फोरम और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ अन्य प्रतिनिधि कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन के अलावा प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी ओपी बंजारे मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का आज राज्यस्तरीय प्रदर्शन : पीसीसी चीफ बैज बोले – कांग्रेस की अकाउंट सीज करना मोदी सरकार की राजनीतिक साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 फरवरी 2024। कांग्रेस आज राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने जा रही. इसे लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, बीजेपी सरकार द्वारा कांग्रेस की अकाउंट को सीज करना राजनीतिक साजिश है. विरोधी दल को प्रभावित किया जा सके, चुनाव लडने से बाधित किया जा सके, येन […]

You May Like

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला