अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक की लहर, एक्टर्स ने जताया दुख; बोले- ‘देश की धड़कन..’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अप्रैल 2025। सिनेमा की दुनिया में ‘भारत कुमार’ नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। 

अक्षय कुमार ने जताया दुख
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वह उनसे यह सीखत हुए बड़े हुए कि देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं हैं। साथ ही लिखा कि अगर अभिनेता इन भावनाओं को दिखाने के लिए आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? सबसे अच्छे इंसान और हमार इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धन हमारे बीच नहीं रहा। यह लिखते हुए उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया।

मनोज कुमार जी आज हमें छोड़ कर चले गए
अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। आगे विवेक ने लिखा कि वो एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी निर्देशक थे, जिन्होंने गीतों को सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रखा बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराया। अभिनेता ने देशभक्ति को बिना किसी शोर शराबे के सिनेमा की दुनिया में ला दिया। इसके साथ ही विवेक ने लिखा कि देशभक्त और उनके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते। वे रह जाते हैं स्मृति में, धड़कन में।

सिनेमा से दिग्गजों ने भी जताया दुख
मनोज कुमार के निधन पर सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही शोक व्यक्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने परिवार और प्रशंसकों को संवेदनाएं देते हुए लिखा कि महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। 

वहीं, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है। मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था। मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार के सदस्य बन गए। आज मैं परिवार के एक सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’

Leave a Reply

Next Post

'लंबे समय से हाशिये पर रहे लोगों को सहारा मिलेगा', वक्फ बिल पास होने पर बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2025। संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का संसद के दोनों सदनों से पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक