वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 21 दिसंबर 2020। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि मोतीलाल वोरा जी अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए दिया और सच्चे कांग्रेसी नेता थे। वे बहुत ही सरल, सहज, मृदुभाषी अपने जीवन में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई, अपने जीवन में वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, केंद्री स्वास्थ्य मंत्री रहे, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। वोरा जी का जो योगदान है उसको हम कभी नहीं भूल पाएंगे। वोरा जी कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने बहुत लंबे समय तक बहुत अच्छा काम किया और अभी भी वे कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में काम कर रहे थे और निरंतर पार्टी के लिए वे सेवा में लगे रहते थे। एआईसीसी में सबसे देर तक काम करने वाले नेताओं में मोतीलाल वोरा जी थे। उनका एक सिद्धांत था अपने उस दिन का काम उसी दिन समाप्त करो और वोरा जी हमेशा पार्टी को बहुमूल्य योगदान दिया और मार्गदर्शन दिया। वोरा परिवार के साथ-साथ कांग्रेस की अपूर्णीय क्षति है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना करता है तथा यह भी कामना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति भगवान प्रदान करे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर पी सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, किरणमयी नायक सदस्य, विभोर सिंह सदस्य, रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम ए इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना में सितारों की महफिल : मुंबई क्लब में रेड, सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार, मिली बेल

शेयर करेमुंबई में रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार मुंबई के JW मैरियट होटल में पार्टी चल रही थी इन सभी सितारों पर कोरोना नियम तोड़ने के आरोप हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 22 दिसंबर 2020। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च