बजट में युवाओं के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की गारंटी, रोजगार और शिक्षा को लेकर दिया मास्टर प्लान…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार अपना पहला बजट पेश किया. वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अपना पहला मुख्य बजट 2024-25 पेश करते हुए युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. ओपी चौधरी ने कहा, युवा को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की जाएगी. युवाओं के लिए नया रायपुर में आईटी हब विकसित करने का प्रवाधान किया गया है. राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि की गई है. शासकीय अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 373 पदों पर भर्ती की जाएगी. नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश में 22 जगहों पर सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू की जाएगी, जिसके लिए 148 करोड़ का बजट रखा गया है। Upsc की तैयारी के लिए द्वारिका, दिल्ली में यूथ हॉस्टल में 65 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान किया गया है. साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किया जाएगा. छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम की मदद से शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जाएगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप रिसर्च इनोवेशन के लिए परिषद का गठन किया जाएगा।

इसके अलावा ओपी चौधरी ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की भांति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी. पंडित रविशंकर शुक्ला महाविद्यालय रायपुर में स्टार्टअप इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का उन्नयन किया जाएगा. व्यवसाय मूलक पाठ्यक्रम के रूप में वाणिज्य अध्ययन शाला प्रारंभ की जाएगी।

वहीं युवाओं के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख और कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, स्टेशन में मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 09 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लगने से बिलासपुर स्टेशन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने आग पर काबू पाया। घटना बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 2 में आज सुबह 6 बजे […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर