काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों का हस्ताक्षर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 12 नवंबर 2020। केन्द्र के द्वारा बनाये गये कृषि संबंधित तीनों काले कानून के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के 1654532 किसानों के हस्ताक्षर करवा कर ज्ञापन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास भेजा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर को मार्च निकाल कर देशभर के किसानों से करवायें गये हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया को किसान, खेत, मजदूर, मंडी समितियों, पशुधन बाजार समितियों में राज्य में करवाये गये हस्ताक्षरों की जिलेवार रिपोर्ट सौंपा है। कांग्रेस ने प्रदेश में मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान के साथ धरना, प्रदर्शन, जनजागरण अभियान एक माह तक चलाया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी ब्लाकों एवं जिलों में जनता को कृषि कानून से होने वाले नुकसान तथा देश की खेती को पूंजीपतियों का सौपने के षड़यंत्रों को बेनकाब किया गया। जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान के दौरान किसानों में केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट दिख रहा था लोगों का मानना है मोदी सरकार ने कृषि कानून बना कर किसानों और खेती की कमर तोड़ दिया। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के बाजारों में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शेयर करेदिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ली छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 17 नवंबर 2020। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की