नीट पेपर लीक: सीबीआई तीन राज्यों में जुटा रही सबूत; झारखंड का प्रिंसिपल हिरासत में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हजारीबाग/गोधरा 27 जून 2024। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड, गुजरात और बिहार में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी की टीम ने झारखंड के हजारीबाग के एक स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। बिहार में दो आरोपियों चिंटू व मुकेश को पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। एक टीम ने गुजरात के खेड़ा और पंचमहल स्थित दो निजी स्कूलों से सबूत जुटाए। अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पटना की सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश हर्षवर्धन सिंह ने सुनवाई के बाद चिंटू व मुकेश को पूछताछ के लिए तीन दिन के  रिमांड पर भेजा है।

टीम ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अहसानुल हक से कई घंटों तक पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। हक हजारीबाग में नीट-यूजी के जिला समन्वयक थे। सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम के कुछ सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक से भी जानकारी ली है। उधर, गुजरात के खेड़ा जिले में जय जलाराम इंटरनेशनल स्कूल और पंचमहल जिले के गोधरा में सीबीआई ने दो स्कूलों के उन कक्षों की जांच की, जहां परीक्षा हुई थी।

कोलकाता : 12 लाख में नीट मेरिट दिलाने का वादा करने वाले को दबोचा
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच से इतर एक अन्य कार्रवाई में कोलकाता पुलिस ने शिक्षण संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को 12 लाख रुपये में नीट परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान दिलाने का वादा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने छात्र के पिता से 12 लाख रुपये की डिमांड की थी। छात्र के पिता ने पांच लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को  बताया कि आरोपी ने छात्र को कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भी आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा, शेक्सपियर सरानी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में जल्द ही चंपई सोरेन कैबिनेट का होगा विस्तार, इन नेताओं को मिल सकती है जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 27 जून 2024। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करने वाले हैं। इसे लेकर सारी कवायद पूरी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में 28 जून को 2 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है। वर्तमान में चंपई कैबिनेट में सीएम […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा