अमेरिकी सांसद ने खोली चीन की पोल, एलएसी के पास सेना की चौकी बनाकर भारत के खिलाफ रच रहा साजिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दुनिया के सामने चीन के खतरनाक इरादे का खुलासा किया है। कृष्णमूर्ति ने बुधवार को कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक नई चौकी संबंधी खबर बीजिंग की बढ़ती क्षेत्रीय आक्रामकता का एक और चिंताजनक संकेत है, जो अमेरिका द्वारा भारत और अन्य सुरक्षा साझेदारों के साथ संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता को दोहराता है।  समाचार पत्र ‘पॉलिटिको’ ने भी बुधवार को दावा किया था कि चीन ने भारत के साथ अपनी विवादित सीमा के पास एक सैन्य चौकी बनाई है।  सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ‘चाइना पावर प्रोजेक्ट’ द्वारा प्राप्त और नैटसेक डेली के साथ साझा की गई तस्वीरें दिखाती हैं कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पैंगोंग त्सो में सैनिकों को रखने के लिए एक मुख्यालय और गैरीसन का निर्माण किया है। 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का अत्याचार जारी: राजा कृष्णमूर्ति
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने पुराने ढर्रे पर चलना नहीं छोड़ा है। देश में अब भी  घरेलू दमन, उइगर मुस्लिमों से क्रूर उत्पीड़न और ऑनलाइन गलत सूचना के प्रयासों में वृद्धि जारी है। इसलिए भारत से ताइवान जलडमरूमध्य तक इसके बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सैन्य आक्रमण के संकेत भी हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बढ़ती आक्रामकता का चेहरा दुनिया के सामने लाने होगा 
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि चीन के आक्रामक महत्वाकांक्षाओं के सामने, यह अनिवार्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा और खुफिया सहयोग का और विस्तार करे ताकि यह स्पष्ट संदेश भेजा जा सके कि संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ताइवान और पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र के साथ खड़ा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बढ़ती आक्रामकता का चेहरा दुनिया के सामने लाने होगा।

Leave a Reply

Next Post

असंभव को संभव कर रहे हैं विद्युत जामवाल

शेयर करे -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 01 दिसंबर 2022। विद्युत जामवाल एक बार फिर से जोखिम भरा करतब किया और इस बार यह हाईलाइन के आसपास है – एक ऐसा खेल जो हर किसी के लिए नहीं है और अत्यधिक सावधानी और ध्यान देने की आवश्यकता है।हाईलाइनिंग में एक […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट