मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल, 12 नवंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हफीज का आरोप है कि करीना ने अपने पोस्ट में जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की पूर्व रियासत के शाही परिवार की करीब 400 साल पुरानी धरोहर है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, इसलिए इसे फैशन एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। 

हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि करीना के पहनावे या उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कलगी (प्लूम) को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की तत्कालीन शासक शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने धार्मिक उद्देश्य और इबादत के लिए बनवाया था। इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं, जिनका इस्लाम में विशेष धार्मिक महत्व है। उनका कहना है कि इन आयतों का सम्मान किया जाना चाहिए और इन्हें केवल सजावटी आभूषण या फैशन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

अब्बास हफीज ने नोटिस में करीना कपूर खान से इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने, इस मामले में माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन देने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक महत्व से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर के इस्तेमाल में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

महापौर ने एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी महिला को सौंपा स्वच्छता अवॉर्ड

शेयर करेखुली जीप में बैठाकर किया सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंदौर, 12 नवंबर 2026। स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी को देश में दूसरा स्थान मिलने के बाद शहर में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि का अवॉर्ड लेकर इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत […]

You May Like

महापौर ने एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी महिला को सौंपा स्वच्छता अवॉर्ड....|....मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस....|....गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक....|....भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?....|....'भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और दृढ़'....|....पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं....|....भीषण आग से महिला और तीन नाबालिग बच्चों की मौत....|....'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां