बनियान तौलिया पहनकर MVA विधायकों का विरोध, फडणवीस सरकार पर लगाया गुंडाराज को संरक्षण देने का आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जुलाई 2025। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा विधायक हॉस्टल की कैंटीन में कर्मचारी पर हाथ उठाने के मामले में सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। इसी सिलसिले में बुधवार को महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के विधायकों ने बनियान तौलिया प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी विधायकों ने अपनी पोशाक के ऊपर बनियान और तौलिया पहनकर जोर-जोर से नारे लगाए। साथ ही कहा कि राज्य में गुंडा राज चल रहा है। विपक्ष के नेता और राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने कहा कि गायकवाड़ का कैंटीन कर्मचारी पर हमला यह दिखाता है कि सरकार भी ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है।

विपक्षी विधायकों ने क्या कहा?
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह दिखाने की जरूरत है कि सरकार के विधायक कैसे गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं। गायकवाड़ का यह कृत्य शर्मनाक है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (सपा) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने बताया कि उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन इसलिए किया है ताकि जनता को यह पता चले कि सत्ता में बैठे लोग किस प्रकार के व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ ने जिस बनियान और तौलिया पहनकर हमला किया, उसी अंदाज में हम भी प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि दिखा सकें कि हमारे नेतृत्व का स्तर कितना नीचे गिर गया है। कुल मिलाकर विपक्षी विधायकों ने संजय गायकवाड़ को विधानसभा से निलंबित करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला, समझिए
दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब बीते दिनों शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में ठेकेदार को बासी खाना देने के कारण गाली देते हुए उसे थप्पड़ और मुक्के मारते दिख रहे हैं। वीडियो में गायकवाड़ बनियान पहने हुए और कमर में तौलिया लपेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कैंटीन के कर्मचारी को दलिया की पैकेट सूंघने के लिए भी मजबूर किया। इस हमले के बाद गायकवाड़ दोनों ही पक्षों से आलोचना का सामना कर रहे हैं। विपक्ष ने इसे सरकार के खिलाफ गंभीर मामला बताया है और कहा कि ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र: 'जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कानून लाया जाए', पीएम मोदी को खरगे-राहुल का पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जुलाई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र है। पत्र में उन्होंने सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए संसद के मानसून सत्र में कानून लाने का आग्रह किया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण