भाजपा प्रवक्ता चंद्र सुंदरानी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया – धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करे

झीरम घाटी कांड की एसआईटी जांच से भाजपा नेताओं के माथे पर पसीना क्यो आ रहा?

भाजपा झीरम घाटी की एसआईटी जांच से सुपारी किलिंग की कलाई खुलने से क्यो घबरा रही है-कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/31 जुलाई 2020। भाजपा प्रवक्ता चंद सुंदरानी के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड की एसआईटी जांच से भाजपा को पसीना क्यों आ रहा है? तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दो वर्षों तक सीबीआई जांच नही होने की सूचना क्यो छिपाई?कौन चाहता है झीरम घाटी षड्यंत्र कांड की जांच ना हो?क्या भाजपा को डर है एनआईए झीरम घाटी कांड के लिए गठित एसआईटी को झीरम की फाइल दे देगी तो झीरम की सुपारी किलिंग की कलाई खुल जाएगी? झीरम घाटी कांड की जांच के लिए एसआईटी गठित होने एवं शहीद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार के द्वारा झीरम घाटी कांड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद फिर NIA जांच करने की बात क्यो कह रही है?जबकि एनआईए ने अक्टूबर 2015 में न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर कहा की उनकी जांच पूरी हो चुकी है न्यायलय अब सुनवाई करें?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी कांड के जांच के लिए एसआईटी गठन होने के बाद भाजपा में खलबली मची है।झीरम घाटी कांड राजनीतिक षड्यंत्र हत्या कांड के बाद छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनती है डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बनते हैं और झीरम घाटी जांच ठंडे बस्ते में चला जाता है। जांच की दिशा बदल जाती है जांच के दायरे सीमित हो जाते हैं।एनआईए ने परिवर्तन यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता जो घायल हुए थे उनसे पूछताछ नहीं करती।शहीद नेताओ के परिवार को बुलाकर पूछताछ नहीं करती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय दक्षिण बस्तर के तीन विकास खंडों तक सीमित नक्सलवाद डॉ रमन सिंह के शासनकाल में 14 जिलों तक कैसे पहुँचा? भाजपा नेताओं के नक्सलवादियों के साथ सम्बंध उजागर हो रहे हैं।दंतेवाड़ा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी को बीते 10 साल से नक्सलियों को सामानों सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया जाता हैं।2013 में भाजपा नेता शिवदयाल तोमर की हत्या के बाद गिरफ्तार नक्सली पोडियाम लिंगा पूछताछ में स्वीकार करते हैं कि नक्सलियों के साथ भाजपा के बड़े नेताओं का सांठगांठ है।नक्सलियों के सहयोगी के रूप में पकड़ाए ठेकेदार धर्मेंद्र चोपड़ा की जिस वक़्त गिरफ्तारी होती है  उस वक्त भाजपा सांसद के कार में सवार थे।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम घाटी षड्यंत्रकारियो के चेहरे से नकाब उतरे सच्चाई जनता के बीच आए और राजनीतिक षड्यंत्र हत्याकांड में शामिल लोगों को सजा मिले शहीद परिवार को न्याय मिले। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में रहते झीरम घाटी कांड की जांच को प्रभावित की अब एसआईटी जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। इससे स्पष्ट है दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।

Leave a Reply

Next Post

सौर ऊर्जा से रौशन हो रहीं वनांचल की बस्तियां : कोरिया जिले में क्रेडा द्वारा सोलर पावर प्लांट की स्थापना से 1128 परिवारों को मिली बिजली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 31 जुलाई 2020। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाया जा रहा है । कोरिया जिले के विद्युतविहीन वनांचलों के गांवों में क्रेडा के द्वारा सौभाग्य योजना के तहत घरों और सड़कों को सौर ऊर्जा से रौशन किया जा रहा है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप