भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल गढ़ बना दिया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी करने एवं जनता की आवाज को नहीं सुनने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादाखिलाफी एवं जन विरोधी रवैया के चलते अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में सरकार के खिलाफ गुस्सा है, गहरी नाराजगी है। भाजपा ने प्रदेश को हड़ताल गढ़ बना दिया है, जहां हर कोई अपनी समस्या का हल नहीं होना एवं भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर शासकीय कर्मचारी हड़ताल कर रहे है, तो कांग्रेस भी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही है, अन्य वर्ग चक्का जाम कर मंत्री निवास व कलेक्ट्रेट घेराव कर, आंदोलन कर रहे है। सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश व उठ रही आवाज से घबराई भाजपा सरकार अब अंग्रेजों की तरह दमनकारी कार्यवाही कर रही है। पुलिस तंत्र का उपयोग कर आंदोलनकारियों पर लाठियां चलवा रही है, उन्हें जेल में बंद कर रही है, डरा-धमका रही, फर्जी मुदकमे दर्ज कर लोकतंत्र के अधिकारों का दबावपूर्वक हनन कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर का धरना स्थल तुता में विभिन्न संगठनों के आंदोलनों के कारण जगह छोटा पड़ जा रहा है। 24 घण्टा वहां धरना प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों से किसानों की धान खरीदी, महंगी बिजली, खराब स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के रोजगार की समस्या एवं सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रही है। मितानिन, डीएड अभ्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी सविंदा कर्मी आंदोलन कर ही रहे है, किसान भी धान नहीं बिकने से नाराज होकर सड़को पर प्रदर्शन रहे, जंगल बचाने आदिवासी संघर्ष कर रहे है। ये सरकार आवाज सुन नहीं रही है जिसके कारण पूरे प्रदेश में अराजक स्थिति निर्मित हो गई है। ये भाजपा सरकार नाकामी है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा है, किसान, युवा, महिलाएं, कर्मचारी सब परेशान है - कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलादी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर हर वर्ग को ठगा है, किसान अपना पूरा धान बेच नहीं पाए, युवा बेरोजगारी की मार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान