मुख्यमंत्री बघेल ने गरियाबंद जिले के गांव छुरा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 05 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के गांव छुरा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व संवाद स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आम जनों और हितग्राहियों ने आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के 16 हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स और ग्रोथ प्रमोटर प्रदान किए ।इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को नैपसेक स्प्रेयर, शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरा की 20 छात्राओं को सायकल, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को ट्रायसायकल, 2 हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक सायकल, 2 हितग्राहियों को व्हील चेयर और 10 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया।  मुख्यमंत्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 5 महिला स्व.सहायता समूहों को 80-80 हजार रूपए की राशि के चेक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को अनुकंपा अनुदान राशि 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Next Post

एलन मस्क को जान का डर, कहा- कोई भी गोली मार सकता है, खुली कार में कहीं नहीं जा सकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 सितंबर 2022। ट्विटर के नए मालिक और दुनिया के सबसे आमीर आदमी एलन मस्क को जान जाने का डर सता रहा है। मस्क ने शनिवार को दावा किया कि उनके साथ कुछ बुरा होने या यहां तक कि गोली मारने तक का जोखिम है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव