डिप्टी सीएम बोले- विदेश में पढ़ रहे नक्सलियों के बच्चे, पीठ पीछे गड़बड़ी कर देते हैं राहुल गांधी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 19 मई 2025। अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नक्सलियों के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे है, जबकि बस्तर के भोले भाले ग्रामीणों के बच्चे को शिक्षा लेने का अधिकार भी नही दे रहे है, जिसके चलते नक्सलियों के द्वारा अब तक करीब 200 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ा चुके है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे बताया कि नक्सली संगठनों की स्थिति और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बार बार शांति वार्ता के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये होगा कैसे, इसके लिए जब तक नक्सली बिना कुछ सोचे समझे अपने हथियार को नही डाल देते, तब तक आगे की कार्यवाही शुरू नही होगी, नक्सलियों के ऊपर जितने भी मामले दर्ज है, उसमें धाराएं खत्म नही होगी, उनके समर्पण के बाद आगे की जो पुनर्वास नीति है उसके तहत देखा जाएगा, जहाँ अच्छा रिजल्ट दिखेगा तो वही प्रकरण भी वापस हो जायेगे, नक्सली नही चाहते कि चर्चा हो, इसके लिए आगे आकर उन्हें पहल करनी होगी, केवल पत्र लिख देने से शांति वार्ता नही होगी, नक्सलियों का चेहरा तो यही है कि बस्तर के गरीब आदिवासियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा ना मिल सके, इसके  लिए स्कूलों को बम से उड़ा रहे है। 

शर्मा ने यह भी बताया कि शनिवार को वे सुकमा जिले के प्रवास पर थे, जहाँ  बड़े शेट्टी गांव ने ग्रामीणों ने स्वयं को नक्सली मुक्त घोषित कर दिया है, जिसकी वजह से भाजपा सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप गांव के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपये की राशि की ग्राम पंचायत को प्रदान करने की बात भी कही जा रही है, विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली लगातार बस्तर के ही आम आदिवासियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं, उन्होंने चिंगावरम की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आज से 15 साल पहले नक्सलियों ने यात्री बस को निशाना बनाकर बम से उड़ा दिया था, इस घटना में 16 ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि 17 जवान शहीद हो गए थे। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार से वार्ता करने को तैयार है पर नक्सली किस विषय पर वार्ता करना चाहते हैं इसका मकसद उन्हें बताना होगा, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हथियार छोड़े तो सरकार उनके पुनर्वास के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाओं में हुए एफआईआर को भी सरकार वापस लेने को तैयार है, लेकिन इसके लिए नक्सलियों को अपने हथियार डालने होंगे। 

पीठ पीछे गड़बड़ी करते हैं राहुल गांधी

रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी पीठ पीछे गड़बड़ी कर रहे है, जिसके चलते बस्तर के जवानों को तेलंगाना सरकार से किसी भी तरह से कोई भी मदद नही मिल पा रही है, वही जवानों को मदद नही मिलने से उन्हें भी कही सफर करना पड़ रहा है। राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे गड़बड़ करते हैं, उन्हें दुरुस्त होना चाहिए, उनकी सोच स्पष्ट होनी जरूरी है, पूरे समाज की सुरक्षा की बात है, इतने बड़े ऑपरेशन को लेकर भी वे संजीदा नहीं हैं, उनकी दिशा सही नहीं चल रही है, पीठ पीछे वे काफी गड़बड़ियां करते हैं। 

बताया जा रहा है कि सबसे बड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन में तेलंगाना से अपेक्षित सहयोग न मिलने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी नक्सल ऑपरेशन पर किसी भी तरह से गंभीर नही है, इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेलंगाना राज्य से बीजापुर के कर्रेगुड्डा में जवानों के द्वारा जो ऑपरेशन चलाये गए थे, जिसमें 30 से अधिक नक्सलियो को मार गिराया गया था, वहां पर भी तेलंगाना राज्य ने सहयोग नही किया हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली सिंदूर यात्रा, जमशेदपुर में दिखी मातृशक्ति की अद्भुत झलक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जमशेदपुर 19 मई 2025। पाकिस्तान के नापाक इरादों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्राओं और अन्य आयोजनों के माध्यम से जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जमशेदपुर में एक विशेष आयोजन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ