गर्मी में दही खाने के मिलते हैं 3 बड़े फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 मई 2024। भारतीय घरों में रोजाना खाने के साथ खाया जाने वाला लोकप्रिय खाद्य पदार्थ दही है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही यह बहुत पौष्टिक होता है. यह गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला बेस्ट फूड है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने, पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने, वजन घटाने में सहायता करता है. इसके अलावा गर्मियों में दही खाने के और क्या फायदे होते हैं, इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। पाचन के लिए दही बेस्ट फूड है. दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स भी कहा जाता है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. ये प्रोबायोटिक्स भोजन के पाचन में मदद करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करते हैं. यह गर्मियों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जब गर्मी और नमी के कारण पाचन तंत्र अधिक संवेदनशील हो सकता है. साथ ही, गर्मियों में दही खाने का एक मुख्य लाभ यह है कि यह आंत में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को भी रोक सकता है, जो कब्ज, सूजन, दस्त आदि जैसी पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

वजन करे कंट्रोल 

दही एक कम वसा और कम कैलोरी वाला भोजन है, जो वजन मैनेज करने में मदद कर सकता है. क्योंकि यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है. दही में मौजूद कैल्शियम पैराथाइरॉइड हार्मोन के उत्पादन को कम करके वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

तनाव करे कम

दही में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जो तनाव और चिंता को कम करने के लिए जाना जाता है. नियमित रूप से दही का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और अवसाद और चिंता का जोखिम कम होता है।

हड्डियां बनाए मजबूत

दही में कैल्शियम होता है, जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. इसमें फॉस्फोरस भी होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है. साथ ही, गर्मियों में अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर से पानी और पोटेशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिनकी पूर्ति दही खाने से की जा सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

अदरक नहीं बल्कि इस मसाले की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, वजन भी हो सकता है कम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 10 मई 2024। भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत आमतौर पर गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है. यह दूध वाली चाय अदरक और अलग-अलग मसालों से बनकर तैयार होती है. लेकिन, इस दूध वाली चाय के बजाय अगर आप अपने दिन की […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर