रेत की सुचारू आपूर्ति के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत: अधिकांश जिलों में रेत की कीमते वर्षा ऋतु के पूर्व के स्तर में पहुँची

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रेत खदानों में रैम्प एवं पहुंच मार्ग मरम्मत के बाद मूल्य में और कमी आने की संभावना

रेत के अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण, अवैध परिवहन के 1,726 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज कर 2 करोड़ 7 लाख रूपए समझौता राशि की वसूली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 अक्टूबर 2020। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में रेत की आपूर्ति सुचारू हो रही है। रेत की कीमतें अधिकांश जिलों में वर्षा ऋतु के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर रेत की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग द्वारा इस वर्ष विशेष प्रयास करते हुए प्रदेश में कुल 107 रेत भण्डारण अनुज्ञा स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में रेत के अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किए गए और जुर्माना की राशि वसूल की गई। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में अवैध उत्खनन के 37 प्रकरण, अवैध परिवहन के एक हजार 726 प्रकरण तथा अवैध भण्डारण के 26 प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधितों से 2 करोड़ 7 लाख 49 हजार 89 रूपए समझौता राशि की वसूली भी की गई है।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 319 रेत खदानों में निविदा जारी की गई है। कुल 210 रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त होने पश्चात अनुबंध के बाद ये खदानें संचालित की जा रही हंै एवं शेष रेत खदानों में पर्यावरण सम्मति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वर्तमान समय में प्रदेश के सभी जिलों में रेत खदान आबंटन हेतु निविदा जारी की जा चुकी है। वर्तमान में भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाऋतु में रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया था। वर्षाऋतु के पूर्व प्रदेश में रेत का औसतन मूल्य 5000-7000 रूपए प्रति हाईवा (10 घनमीटर) था। वर्षाऋतु के दौरान प्रदेश में प्रतिवर्ष रेत के मूल्य में बढ़ोत्तरी होती है, इस दौरान रेत की सुचारू आपूर्ति किये जाने हेतु इस वर्ष खनिज विभाग द्वारा विशेष प्रयास कर प्रदेश में कुल 107 रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया। चूंकि भण्डारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में सीमित भण्डारण क्षमता होने के कारण रेत की कीमतों में आंशिक वृद्धि देखी गई है। वर्षाकाल पश्चात अधिकतर जिलों के कई रेत खदानों में वर्तमान में पानी भरा हुआ है एवं कई रेत खदानों में रैम्प एवं पहुंच मार्ग मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। इन रेत खदानों में आगामी दिनों में लोडिंग एवं परिवहन का कार्य आरंभ हो जाएगा जिससे मूल्य में और कमी आने की संभावना है।

वर्षा ऋतु के पूर्व एवं वर्षा ऋतु के दौरान विभिन्न जिलों में रेत के मूल्यों की तुलनात्मक जानकारी निम्नानुसार है। वर्षा ऋतु के पूर्व रायपुर जिले में रेत का मूल्य 8000 रूपए से 9000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 16000 से 17000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 9000 से 9500रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रूपए संभावित है। इसी तरह बिलासपुर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 6000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 10000 से 12000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 7000 से 8000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 5000 से 7000 रूपए संभावित है। बस्तर जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 6000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 7000 से 8000 रूपए हो गया था। रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रूपए संभावित है। राजनांदगांव जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 7000 रूपए से 8000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 8000 से 9000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंच मार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 7000 से 8000 रूपए संभावित है। इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में वर्षा ऋतु के पूर्व 5000 रूपए से 7000 रूपए था। वर्षा ऋतु में बढ़कर 9000 से 10000 रूपए हो गया था। वर्तमान में यह घटकर 4500 से 7000 रूपए हो गया है तथा रैम्प निर्माण एवं पहुंचमार्ग मरम्मत पश्चात रेत की कीमत 4000 से 5000 रूपए संभावित है।

Leave a Reply

Next Post

एन.एफ.आई.टी.यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल श्री बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर से स्वस्थ होकर लौटे

शेयर करेराष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.दीपक जायसवाल पूर्णत: स्वस्थ और संगठन के सभी पदाधिकारियों से जल्द रूबरू होंगे एन.एफ.आई.टी.यू के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. जायसवाल को शुभकामनाऐं दी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर / बिलासपुर 20 अक्टूबर 2020। केन्द्रीय श्रमिक संगठन एन.एफ.आई.टी.यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल दिनॉंक 19/09/2020 को रायपुर के प्रतिष्ठित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप