नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’… 285 अपराधी दबोचे, हथियार-गांजा-कैश जब्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाए गए ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा निवारक कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इसमें 21 कंट्री मेड पिस्टल 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।

इस संबंध में डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने प्रकाशोत्सव पर गुरु गोबिंद सिंह जी को दी श्रद्धांजलि, साहस और बलिदान को किया याद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 दिसंबर 2025। आज देशभर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरु जी […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब