जडेजा के सामने फिटनेस साबित करने की चुनौती, टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया। जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं। जडेजा दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में तो हैं, लेकिन पहले उन्हें फिटनेस साबित करने के लिए कहा गया है। इसके लिए वह रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे।

24 से 27 जनवरी तक सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में तमिलनाडु के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, जडेजा को इस मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में रखा जाएगा। एशिया कप में चोटिल होने के बाद जडेजा के दाहिने घुटने की सर्जरी हुई थी। वह अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

फिटनेस टेस्ट करना होगा पास
चयनकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जडेजा के चयन पर तभी विचार किया जाएगा जब एनसीए उनकी फिटनेस को प्रमाणित करेगा। जडेजा ने कथित तौर पर इस सप्ताह की शुरुआत में बल्लेबाजी और गेंदबाजी फिर से शुरू की, लेकिन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार और उपलब्ध माने जाने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

पंत की अनुपस्थिति में जडेजा का होना जरूरी
जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए निचले क्रम पर शानदार बल्लेबाजी करते हैं। वह टीम को संतुलित करते हैं। खासकर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में निचले क्रम में उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होने की आवश्यकता है। वह रविचंद्रन अश्विन के साथ एक खतरनाक स्पिन जोड़ी भी बनाते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ फरवरी को नागपुर में शुरू होगी। 17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट, एक मार्च से धर्मशाला में तीसरा और नौ मार्च से अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उसके बाद कंगारू टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 17 मार्च को मुंबई में पहला, 19 मार्च को विशाखापट्टनम में दूसरा और 22 मार्च को चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव।

Leave a Reply

Next Post

पहली बार दिल्ली से बाहर हुआ सेना दिवस का आयोजन, बेंगलुरु में सेना प्रमुख जनरल पांडे ने कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। देश में आज थल सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस बार पहली दफा दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में परेड कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर जनरल मनोज पांडे  बेंगलुरु के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल हुए। […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक