टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ लड़ेगा भारत, टीम की तैयारियों को परखने का सुनहरा मौका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम तैयार है। एक जून को रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा अवसर होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल बल्ले से प्रभावी योगदान देकर प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज घातक गेंदबाजी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह का साथी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कोहली के खेलने पर संशय बरकरार
टी20 विश्व कप के लिए चुने गए सभी साथी खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नियमित प्लेइंग 11 के सदस्य हैं। हालांकि, टीम को विश्व कप के 13 साल के सूखे को खत्म करने के लिए सही संयोजन चुनना होगा। इस स्थिति में यह अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। विराट कोहली का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि वह अब तक न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अन्य 14 खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। 

जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल
आईपीएल के बाद टीम के अधिकांश सदस्यों को दो सप्ताह का विश्राम मिला है। ऐसे में यह मुकाबला सभी खिलाड़ियों की लय परखने का सबसे अहम अवसर है। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को यशस्वी जायसवाल के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत होगी। लय में होने के बावजूद उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना मुश्किल माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण शिवम दुबे हैं। जायसवाल के अंतिम एकादश में जगह बनाने पर दुबे जैसे पावर-हिटर का पत्ता कट सकता है। दरअसल, जायसवाल के बाहर रहने से विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, डेथ ओवर्स में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले शिवम दुबे भी टीम में जगह बना सकते हैं।

बुमराह और हार्दिक पर होगी तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी
वहीं, टीम को हार्दिक पांड्या से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह इस मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण करते नजर आएंगे। इसमें उनका साथ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज देंगे। दोनों आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे थे। ऐसे में इस मैच में दोनों के पास अपनी लय में वापसी का सुनहरा मौका होगा। 

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमों
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

बांग्लादेश: नाजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिट्टन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। रिजर्व: अफिफ हुसैन, हसन महमूद।

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा में तीन की गई जान: तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती, लू लगने से मौत की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 01 जून 2024। जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन वाहन चालकों की मौत हो गई है। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। तीनों चालकों को चक्कर आने से बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब