भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 ऑकलैंड, 30 अक्टूबर 2026। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली के ऑकलैंड पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद भारत के स्टार बल्लेबाज को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस बेताब दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में समर्थक बैरिकेड्स के पीछे खड़े होकर कोहली का नाम लेते और तस्वीरें लेते नजर आए। कुछ फैंस ने उनके जन्मदिन के लिए एडवांस में शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर भी ले रखे थे।

कोहली को लेकर फैंस में दीवनगी 
भीड़ के उत्साह को शांत करने के लिए कोहली ने हाथ उठाकर लोगों से संयम बरतने का इशारा किया। इस दौरान एक बेहद उत्सुक प्रशंसक लगातार ऑटोग्राफ की मांग कर रही थी, जिस पर भारतीय बल्लेबाज ने पहले उन्हें शांत रहने को कहा और फिर उनका पोस्टर साइन किया। अंत में सुरक्षाकर्मियों की मदद से वह भीड़ के बीच से बाहर निकल पाए।

वनडे टीम से जुड़े विराट
37 वर्षीय कोहली शुक्रवार ऑकलैंड पहुंचे और भारतीय वनडे स्क्वाड से जुड़ गए हैं। यह सीरीज चार नवंबर से ईडन पार्क में शुरू होगी। उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा एक दिन पहले ही ऑकलैंड पहुंच चुके थे, जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी टीम के साथ जुड़कर नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं। इस सीरीज से पहले कोहली ने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज की शुरुआत 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की पारी के साथ की थी और सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 29 रन बनाए, जबकि आखिरी मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। वर्तमान में दुनिया के नंबर-3 वनडे बल्लेबाज कोहली का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वहां 13 पारियों में 49.66 की औसत और 91.41 के स्ट्राइक रेट से 596 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक (2014 में नेपियर में 123 रन) शामिल है। बीसीसीआई ने इस पांच मैचों की सीरीज के लिए दो अलग स्क्वाड घोषित किए हैं। शुरुआती तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज ऑकलैंड से शुरू होकर वेलिंग्टन और हैमिल्टन से होते हुए माउंट माउंगानुई में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Next Post

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान

शेयर करेबॉडी को डिटॉक्स रखने के लिए अपनाएं ये तरीके छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026।  त्योहारों का मौसम आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाइयां और स्वादिष्ट व्यंजन बनने लगते हैं। दिवाली से लेकर भाई दूज और छठ पूजा तक लोग जमकर खानपान का आनंद लेते हैं। […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़