शमा सिकंदर ने पहली बार लगाए शास्त्रीय संगीत पर ठुमके लगाए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 फरवरी 2024 शमा सिकंदर भारतीय फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। वह उनके लुक्स और उनके एक्टिंग के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर उनके काफी चाहनेवाले है। शमा सिकंदर के बारे में एक बात है जो बहुत काम लोग जानते है और वह है, शास्त्रीय संगीत पर थिरकने की उनकी कला। जी हाँ उन्होंने हाल ही में एक ईवेंट में अपनी इस टैलेंट को पहली बार लोगों के सामने प्रदर्शित किया। शमा सिकंदर को जयपुर में एक लाइव शो के दौरान, पहली बार मंच पर शास्त्रीय संगीत पर थिरकते हुए देखा गया था और उन्होंने अपने इस अद्भुत प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। इस परफ़ॉर्मेंस के उनको लहंगा चोली अवतार में देखा गया और इस लुक मैं वह ‘अनारकली’ की तरह लग रही थी। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने इस लाइव परफ़ॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “एक कलाकार यही चाहता है कि दर्शक उनके साथ उनके प्रदर्शन का आनंद लें और उसकी सराहना करें… जयपुर में मेरे आखिरी स्टेज शो में मेरा यही अनुभव था, ऐसी उत्साही भीड़ को देखना और “वन्स मोर” सुनना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य था। क्या शानदार पल का अनुभव हुआ। आपकी सराहना और प्यार के लिए आप सभी का आभार! आप मेरे चेहरे पर खुशी देख सकते है।

इस शानदार नृत्य प्रदर्शन के साथ, शमा सिकंदर ने लोगों को संदेश दिया की आप आगर कुछ अच्छा जानते हो कर सकते हो तो लोगों के सामने लाओ। इसे सिर्फ अपने तक सीमित मत रखो। जयपुर में इस तरह के शानदार परफ़ॉर्मेंस के लिए शमा को बधाई और अब इसके बाद उम्मीद है की नजदीक के भविष्य में शमा की ओर से ऐसे और भी लाइव प्रदर्शन हमें देखने को मिलेंगे। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

Leave a Reply

Next Post

फिल्मी सितारों ने लिया फूल-पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी का मज़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 फरवरी 2024। फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में लगाई गई है। दिग्गज अभिनेता रंजीत, भाग मिल्खा भाग सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके पवन मल्होत्रा, क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ,अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन और अभिनेत्री एकता […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ