‘खुद पर भरोसा नहीं रहा इन्हें’: भाजपा पर पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा आरोप, कहा- हमारे नेताओं को फोन कर पद देने की कह रहे बात, 2024 इलेक्शन को लेकर डरी बीजेपी…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 19 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव होने में बस चंद महीने ही रह गए हैं. सियासी गलियारों में चुनावी जाल बुनने की तैयारियां भी तेज हो चुकी है. भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. इन सबके बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व सीएम ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है. लोकसभा टिकट और मंत्री पद देने की बात कह रही है।

आगे पूर्व सीएम बघेल भाजपा 2024 इलेक्शन को लेकर डरी सहमी हुई है. बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती है. भाजपा 2024 चुनाव में भाजपा हारने वाली है. इस कारण से तोड़फोड़ कर रहे हैं. खुद पर भरोसा इन्हें नहीं रहा, यह स्पष्ट हुआ है।

महतारी वंदन योजना की बढ़ाएं डेट

महतारी वंदन योजना के आवेदन तिथि को बढ़ाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डेट बढ़ाई जानी चाहिए, महिलाएं वंचित रह जाएंगी. जो 60 लाख से ऊपर फार्म भाजपा ने चुनाव समय भराए थे, उन्हें फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होनी थी. पहले दिन उनके खाते में राशि पहुंचनी थी. एक करोड़ महिलाओं के फॉर्म भरकर उनके खाते में पैसे डालने चाहिए।

नक्सलवाद पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं

पूर्व सीएम ने नक्सलवाद को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है. नक्सली हमले और अन्य आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहें है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बातचीत करने की बात कही थी, लेकिन आज तक न तो बातचीत की तरफ बढ़ पाए, न ही नक्सलियों को घटना का जवाब दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली हमले में शहीद भुआर्य : विधायक समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शेयर करेएसपी ने कहा – व्यर्थ नहीं जाएगी जवान की शहादत, नक्सलियों को और जोश के साथ देंगे जवाब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भानुप्रतापपुर 19 फरवरी 2024। बीजापुर नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को आज हजारों नाम आंखों ने अंतिम विदाई दी. गृह ग्राम हॉटकोंदल में शहीद तिजउराम का अंतिम […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प