बिना मंजूरी के पेड़ों की अवैध कटाई, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, तत्काल रोक की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 10 जनवरी 2026। विधायक विक्रम मंडावी ने जिले में इन दिनों वन विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेड़ों की कटाई करवाये जाने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि वन विभाग द्वारा बिना ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना पेड़ों की कटाई हो रही है, जिसपर तत्काल रोक लगाई जाए। विधायक ने बिना ग्राम सभा की अनुमति के हो रहे अवैध वनों की कटाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पेसा कानून लागू है । ऐसे में वन विभाग द्वारा ग्राम सभा और ग्रामीणों की सहमति के बिना फलदार पेड़ों महुआ, तेंदू, शीशम, सागौन, आंवला, हल्दू, बीजा जैसे बेस कीमती पेड़ों की अवैध कटाई कराई जा रही है । जबकि ग्रामीण लगातार इस कटाई का विरोध कर रहे है, इसके बावजूद उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। 

विक्रम मंडावी ने पत्र के माध्यम से इसे अवैध कटाई बताते हुए विभाग से सभी प्रक्रिया को गोपनीय रखने के साथ साथ कूप की श्रेणी और प्रोजेक्ट को गोपनीय रखने का आरोप लगाते हुए इस अवैध कटाई को तत्काल रुकवाते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

चिकन न बनाने की सजा मौत: पत्नी ने किया इनकार, पति ने लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर मार डाला; लाश रस्सी से लटकाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 10 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम काराडेगा पटेलपारा में 24 दिसंबर की शाम को एक पति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी