अमृतसर स्कूल से प्यार पाकर भावुक हो उठी अनीत पड्डा

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 अगस्त 2025। बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा उस समय भावुक हो गईं जब उनके अमृतसर स्थित स्कूल, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल ने उनकी फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता पर एक खास वीडियो बनाकर उन्हें सम्मानित किया। अनीत ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उनके स्कूल के दिनों से लेकर 2025 की ब्लॉकबस्टर स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। स्कूल ने न केवल उनकी उपलब्धि पर बधाई दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि अनीत का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। वे अमृतसर में पली-बढ़ी और अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। उनकी पहली अभिनय प्रस्तुति वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई  में थी, लेकिन ‘सैयारा’ ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। वीडियो में अनीत के शिक्षक और स्कूल स्टाफ उनके छात्र जीवन को याद करते नजर आए। उन्होंने अनीत को एक मेहनती और बहु प्रतिभाशाली छात्रा बताया जो हर गतिविधि में भाग लेती थीं। वीडियो में स्कूल नाटकों की झलकियां और दोस्तों संग बिताए अनदेखे पल भी शामिल किए गए हैं।

स्कूल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा: “हमें गर्व है कि हमारी पूर्व छात्रा अनीत पड्डा ने यशराज फिल्म्स की बड़ी रिलीज ‘सैयारा’ में लीड रोल निभाकर शानदार सफलता हासिल की है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर दिल से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। अनीत ने इस वीडियो को साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा: “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मुझे ये देखकर कैसा महसूस हुआ। मैं बस मुस्कुराती रही और मेरी आंखों में आंसू थे। डेल्स (स्कूल) वो जगह है जहां मैंने बड़े सपने देखना सीखा, जहां मुझ पर पहले विश्वास किया गया जब मैंने खुद पर यकीन करना भी नहीं सीखा था। मेरे शिक्षक, मेंटर और वहां के छात्र जिस तरह से यह खूबसूरत वीडियो लेकर आए हैं, वह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। आज भी जब मैं किसी फिल्म सेट पर होती हूं, तो अपने भीतर वही छोटी लड़की महसूस करती हूं जो कभी यूनिफॉर्म में क्लास में बैठकर ऐसे ही जीवन की कल्पना किया करती थी।”

अनीत ने आगे लिखा, “मैं चाहती हूं कि आप मुझ पर सिर्फ इस फिल्म के लिए नहीं, बल्कि मेरी सोच और इंसान के तौर पर जो मैं बन रही हूं उसके लिए भी गर्व करें। मैं जल्द ही वापस आकर व्यक्तिगत रूप से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आपने मुझे सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मेरी पहचान का एक हिस्सा भी दिया जो मैं कभी नहीं भूलूंगी। धन्यवाद मुझे पहचानने के लिए, मेरा साथ देने के लिए और यह याद दिलाने के लिए कि चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरे पास लौटने के लिए एक घर हमेशा रहेगा। ‘सैयारा’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और यह वाईआरएफ के नए हीरो अहान पांडे की डेब्यू फिल्म भी है। अब तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹278.75 करोड़ की कमाई की है।

Leave a Reply

Next Post

महाष्टमी की छुट्टी रद्द करना निंदनीय सरकार आदेश वापस ले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अगस्त 2025। महाष्टमी की सरकारी छुट्टी संशोधित करने के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि में दुर्गा पूजा के आठवें दिन में महाष्टमी की छुट्टी सभी सरकारी दफ्तरों में दी जाती रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप