‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी लिए गए हिरासत में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया है। तुषार ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। तुषार गांधी ने बताया कि वे मुंबई में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें सांता क्रूज पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तुषार गांधी ने ट्वीट किया, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार मुझे हिरासत में लिया गया, मैं 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी मनाने के लिए घर से निकला था, मुझे सांता क्रूज स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया। मुझे गर्व है कि मेरे परदादा बापू और बा को भी इस ऐतिहासिक तारीख पर ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में तुषार गांधी ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने अब उन्हें जाने की अनुमति दे दी है, वे अगस्त क्रांति मैदान की ओर जा रहे हैं।

हर साल ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर निकलता है मार्च

हर साल ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर पीपुल्स मूवमेंट के तौर पर गिरगांव चौपाटी पर तिलक प्रतिमा से अगस्त क्रांति मैदान तक मार्च निकाला जाता है। आरोप है कि पुलिस ने बुधवार सुबह तुषार गांधी और तीस्ता सीतलवाड़ को मार्च में शामिल न होने के लिए कहा था और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तुषार के साथ साथ 50 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। वहीं, तीस्ता सीतलवाड़ को घर में रहने के लिए कहा गया है। तीस्ता सीतलवाड़ ने ट्वीट कर बताया कि मुझे मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए मेरे घर के बाहर 20 जवानों की पुलिस टुकड़ी को तैनात किया गया है। तुषार गांधी का पूरा नाम तुषार अरुण गांधी है। उनके पिता अरुण मणिलाल गांधी थे। तुषार मणिलाल गांधी के पोते हैं। वे अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। तुषार गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Next Post

गौरीकुंड में भारी भूस्खलन: एक ही परिवार के तीन बच्चे मलबे में दबे, दो बच्चों ने तोड़ा दम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रुद्रप्रयाग 09 अगस्त 2023। गौरीकुंड में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां लगभग पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान