छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गढ़चिरौली 19 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। चारों माओवादी तेलंगणा स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं। यह मुठबेड़ कोलामारका के जंगल में हुई। निरीक्षक शिव पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल, मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। जहां पर नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए गए लान्चर और बंदूकें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सली लाश मिलने की संभावना है। 

एसपी गढ़चिरौली नीलोत्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़चिरौली के कोलामरका पहाड़ों के पास सी60 और सीआरपीएफ क्यूएटी की कई टीमों के संयुक्त अभियान में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन नक्सलियों के पास से एक एके47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल समेत नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद हुआ है। नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के करकमलों से डी.के. सोनी अधिवक्ता को मिला ग्लोबल आइकॉन 2024 का अवार्ड

शेयर करेदिल्ली के होटल रेसिडेंस ब्लू में प्राईम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी के करकमलों से दिया गया सम्मान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 19 मार्च 2024। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डी.के. सोनी के द्वारा हमेशा न्याय […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी