आमिर खान के विज्ञापन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी , दी नसीहत- भारतीय रीति-रिवाजों को ध्यान में रखें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 12 अक्टूबर 2022। आमिर खान और कियारा आडवानी के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध किया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर आमिर खान विज्ञापन करें। उन्होंने कहा कि आमिर खान का निजी बैंक का विज्ञापन उन्होंने भी देखा है, जो ठीक नहीं है। मिश्रा ने कहा कि आमिर खान के इस तरह के भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों को लेकर विज्ञापन लगातार आ रहे हैं। मैं इसे ठीक नहीं मानता हूं। मिश्रा ने कहा कि तोड़-मरोड़कर अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है। किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत आमिर खान को नहीं है।

निजी बैंक के विज्ञापन में आमिर खान दूल्हा और कियारा आडवाणी दुल्हन बनी है। इसमें दुल्हन दूल्हे  को शादी कर अपने घर ले जाती है। इसे सामाजिक प्रथा के विरुद्ध माना गया है। इस विज्ञापन में आमिर दुल्हन बनी कियारा से कहते हैं कि पहली बार हुआ है कि विदाई हो गई और दुल्हन रोई नहीं। इस पर दुल्हन कहती है कि रोए तो तुम भी नहीं। घर पहुंचने पर दुल्हन की मां दोनों की आरती उतारती है। फिर आमिर कियारा से पूछते है कि पहला कदम कौन रखेगा। इस पर कियारा कहती है कि इस घर में नया कौन है? इसके बाद आमिर घर में प्रवेश करते हुए कहते हैं कि सदियों से जो प्रथा चलती आई है, वही चलती रहती है। ऐसा क्यों?  

विवेक अग्निहोत्री ने जताई थी आपत्ति
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। विवेक ने एड को शेयर कर लिखा कि मैं यह समझने में असफल रहा कि सामाजिक और धार्मिक परंपराओं को बदलने के लिए बैंक कब से जिम्मेदार हो गए हैं। मुझे लगता है कि बैंक को भ्रष्ट बैंकिंग सिस्टम को बदलकर सक्रियता दिखानी चाहिए। ऐसी बकवास करते हैं और फिर कहते हैं हिंदू ट्रोल कर रहे हैं।  

आमिर पहले भी रहे विवादों में
आमिर खान इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। 2016 में धार्मिक असहिष्णुता को लेकर दिए उनके बयान की आलोचना हुई थी। तब आमिर खान ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भारत में असुरक्षित महसूस करती है। इसे लेकर ही उनकी कुछ माह पहले रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार की मांग की गई थी। लोगों ने मांग की थी कि वह अपने पिछले बयानों के लिए माफी मांगे या बहिष्कार का सामना करें। 

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में बने रहना चाहते थे सौरव गांगुली, लेकिन अब इस वजह से छोड़ना पड़ेगा पद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने अक्टूबर 2019 में बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। अगले सप्ताह तक वह तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे। लेकिन […]

You May Like

भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर....|....300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान