सलमान खान को मिली धमकी भरा ई-मेंल मामले के तार ब्रिटिश लिंक से जुड़े…पुलिस ने किया खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 मार्च 2023। अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को एक ब्रिटिश लिंक मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस ई-मेल आईडी से मेल भेजा गया था, उससे ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन यह पता चला है कि यह मेल यूके में स्थित एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था. पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके नाम से नंबर दर्ज किया गया था।

पिछले हफ्ते, मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग को अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के लिए आरोपी बनाया था. बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। सलमान खान को मुंबई पुलिस द्वारा Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।

पिछले साल सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. सलीम खान की सुरक्षा टीम को बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास उनके मुंबई स्थित घर के बाहर पत्र मिला था, जहां वह अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए जाते हैं। सलमान खान को मारने की कथित साजिश से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले साल अक्टूबर में सनसनीखेज खुलासा किया था. पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने मुंबई में अभिनेता के फार्महाउस के कर्मचारियों से दोस्ती करने की कोशिश की, ताकि उनके आने और जाने के समय के बारे में जानकारी हासिल की जा सके.

Leave a Reply

Next Post

मुंबई और यूपी की टीमें एलिमिनेटर में बदलाव से बचना चाहेंगी, जानें प्लेइंग 11....

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 24 मार्च 2023। महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच है। मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती पांच मैच जीतने के बाद लगातार दो मैच गंवाए, लेकिन आखिरी मुकाबला जीतकर एलिमिनेटर में पहुंची है। शुरुआत में यह टीम सीधे फाइनल […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन