कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया है- पीएम मोदी, अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस आई तो ये फिर से बीमारू राज्य बना देगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 25 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री  मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी। एमपी की जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण बिल के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने खुली जीप में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोड शो किया। करीब 10 मिनट के रोड शो के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचें और लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वे युवा सौभाग्याशाली है जिन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जंबूरी मैदान से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।

अगर एमपी में कांग्रेस आई तो फिर से बीमारू राज्य बना देगी

जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट का अपना काम बना लिया। एमपी के लिए आने वाले कुछ साल बहुत अहम हैं। ये समय भारत और एमपी को विकसित मध्यप्रदेश बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों-करोड़ों के भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को नुकसान होगा। जहां-जहां कांग्रेस गई है उस राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस एमपी को एक बार फिर बीमारू बना देगी।

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा दिन प्रतिदिन विकास की राह पर है। आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

हमने गरीब का जीवन बेहतर किया

भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है और जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। 

महिला आरक्षण बिल पर कहते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। राज्यसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून पास हुआ। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश ने नया इतिहास रच दिया है। माताएं बहनें दशकों  से इंतजार कर रही थीं, ये कहा जाने लगा कि नहीं हो पाएगी। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

Leave a Reply

Next Post

सांसद राहुल गांधी ने बिलासपुर को दी 669 करोड़ के 414 विकास कार्यों की सौगात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 25 सितम्बर 2023। सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 […]

You May Like

हार्दिक के समर्थन में गंभीर ने डिविलियर्स-पीटरसन को लताड़ा, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब....|....नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे टीआई, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी....|....राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया....|....सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या....|....चारधाम यात्रा में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ के चलते 2 दिन तक बंद रहेगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन....|....एचसीएल खदान में फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया, एक की मौत; रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन....|....दिल्ली लखनऊ के बाद अब कानपुर के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी सर्वर से जुड़ा है ईमेल....|....ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख....|....होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी....|....पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं