PAK vs WI: जो सचिन-पोंटिंग पूरे करियर में न कर सके वो बाबर आजम ने कर दिखाया, दूसरे वनडे में बनाया ये बड़ा रिकार्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2022। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने विंडीज को 120 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने कप्तान बाबर आजम के 77 रन की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 275 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 155 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

कप्तान बाबर इस मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग समेत तमाम बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं हासिल कर पाए। बाबर ने लगातार नौवीं बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 प्लस का स्कोर बनाया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार नौ बार पचास प्लस का स्कोर नहीं बनाया है। शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ही फॉर्म में चल रहे हैं और पिछली नौ पारियों में वह 840 रन बना चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 196 रन, तीसरे टेस्ट की दो पारियों में 67 और 55 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 57 रन, दूसरे वनडे में 114 रन और तीसरे वनडे में नाबाद 105 रन शामिल है।

इसके बाद बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एकमात्र वनडे में 66 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वनडे में 103 रन और इस वनडे में 77 रन की पारी खेली। बाबर ने इससे पहले पिछले मैच में 103 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन पूरे किए। उन्होंने बतौर कप्तान 13 पारियों में हजार रन पूरे किए, जबकि विराट ने 17 पारियों में ऐसा किया था।

Leave a Reply

Next Post

अब मछलियों के जरिए 'गंगा' की स्वच्छता का पता लगाएगी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2022। गंगा नदी की स्वच्छता का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार अब दो प्रजाति के मछलियों का सहारा लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के एक अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार डॉल्फिन और हिलसा मछली के जीवन चक्र का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी