नीति आयोग की बैठक : मुख्यमंत्री रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली का रोडमैप, यमुना की सफाई प्राथमिकता में आई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2025। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की सफाई, ‘हर घर नल से जल’ योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। सीएम ने रोडमैप पर दिल्ली का एक विस्तृत विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारत के सभी राज्यों के लोग रहते हैं, इसलिए सभी को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनका दायित्व है।

उन्होंने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के तहत दिल्ली में हर राज्य के दिवस को उत्सव के रूप में मनाने की पहल का उल्लेख किया। साथ ही, सीमावर्ती राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री रेखा ने  पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर पीएम का विशेष साधुवाद भी किया। 

लक्ष्य… दिल्ली को 2047 तक विश्वस्तरीय शहर बनाना 
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य 2047 तक दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत और रहने योग्य शहरों में शामिल करना है। इसके लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ जल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, कौशल विकास, रोजगार सृजन और उच्च तकनीकी अनुसंधान को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, दिल्ली को कचरा मुक्त एक वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों की फीस में पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही, पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब की सराहना की।

चार-एस सिद्धांत से बुनियादी ढांचे का विकास
सीएम ने बताया कि दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्कोप, स्केल, स्पीड और स्किल (चार एस ) के सिद्धांतों पर काम किया जा रहा है। 

यमुना नदी की सफाई के लिए 40 नए आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे

सार्वजनिक परिवहन को 100% इलेक्ट्रिक बनाने की योजना है

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (देवी) जैसी नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। 2000 नई इलेक्ट्रिक बसें लाने का लक्ष्य है

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 केवी सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को 30,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा

Leave a Reply

Next Post

पावर प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय मिट्टी धंसी, एक मजदूर की हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 25 मई 2025। कोरबा के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हुआ है। यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य (30) की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा और प्रशासन पर […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब